रॉबर्ट्सगंज: विशेष न्यायालय एससीएसटी सोनभद्र ने दहेज हत्या के मामले में 2 अभियुक्तों को 10-10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई
सोनभद्र पुलिस को ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार दोपहर 3 बजेदहेज हत्या के मामले में एससी एसटी कोर्ट सोनभद्र ने दो अभियुक्तों को 10-10 साल के कठोर कारावास और 40-40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई,मामला थाना रायपुर क्षेत्र के वर्ष 2024 के मुकदमे से जुड़ा है,दहेज हत्या उत्पीड़न के आरोप में तपेश्वर और उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज था