लखीसराय: लखीसराय से समाहरणालय स्थित जिला खेल भवन इंडोर स्टेडियम में ट्रायल में 30 कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में खेलो इंडिया के तहत शनिवार को लखीसराय जिला कबड्डी स्मॉल सेंटर खगौर के लिए आयोजित सलेक्शन ट्रायल में अंडर-14 कैटेगरी में 30 बालक-बालिकाओं का चयन किया गया. स्टाइल में विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के 15-15 खिलाड़ियों का चयन हुआ.