लखीसराय: लखीसराय शहर के बाजार समिति के समीप होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
शनिवार की सुबह 9 से बजे लखीसराय शहर के बाजार समिति के समीप भीड़भाड़ वाली जगह पर एक होटल के दूसरे तल्ला के कमरे में क्लस्टर फट जाने से अचानक आग लग गई. कमरे में शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ. सूचना के बाद दमकल विभाग के तीन गाड़ियां घटना स्थल पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. होटल के एक कमरे में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया.