लखीसराय: अपहृत युवक का शव मानुचक नदी से बंद बोरे में बरामद, दो हिरासत में,प्रेम प्रसंग में युवक के अपहरण का दर्ज हुआ था केस
रामचंद्रपुर के सच्चिदानंद सिंह के अपहृत पुत्र कन्हैया कुमार का पुलिस ने शनिवार की देर शाम मानूचक किऊल नदी से बोरा में बंद शव बरामद किया है।बता दें कि कन्हैया के अपहरण को लेकर उसके पिता सच्चिदानंद सिंह ने पिपरिया थाना में 18 जुलाई गुरुवार को मामला दर्ज कराया था। चूंकि 17 जुलाई को ही लखीसराय से कन्हैया का अपहरण कर लिया गया था।