लखीसराय: IRCTC 24 अगस्त को बेतिया से चलाएगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, अधिकारी ने किउल में प्रेस वार्ता में दी जानकारी
IRCTC 24 अगस्त को बिहार के बेतिया से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन चलेगी. शनिवार को IRCTC कोलकता के कार्यकारी अध्यक्ष निखिल प्रसाद एवं सहायक पर्यवेक्षक पर्यटन श्याम प्रसाद ने किउल में प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. रेलवे ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा शुरू की है. इसमें इंडियन रेलवे 33 % रियाद के साथ पर्यटकों को यह सुविधा दे रहा है.