कन्नौज: बलारपुर स्थित सरकारी राशन वितरण की दुकान पर वितरक और उपभोक्ता के बीच बहस का वीडियो वायरल, कम राशन देने का आरोप
कन्नौज में घटतौली का विरोध करने पर उपभोक्ता से नोंकझोंक का मामला सामने आया है। राशन कोटेदार की युवक से जमकर बहस हुई है। कोटेदार और युवक का नोंकझोंक होते वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कांटे पर कम राशन तोलते दिख रहा कोटेदार। सदर ब्लॉक अंतर्गत बलारपुर गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो। यदि दावा सही तो मंत्री असीम के आदेश कोटेदारों के लिए हवा हवाई बने।