कन्नौज: भूड़पुरवा गांव में ई-रिक्शा पलटने से युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया इलाज
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के भूडपुरवा गांव में असंतुलित होकर ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने के कारण हादसे में एक युवक घायल हुआ है। घायल हुआ युवक भूड़पुरवा गांव का ही रहने वाला राजन है। जिला अस्पताल के ट्रामा सेन्टर में घायल का इलाज किया गया।