कन्नौज: जसौली गांव में रास्ते से निकलने के विवाद में मारपीट का मामला, घायल बेटी को गोद में लेकर पिता कोतवाली पहुंचा
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव ने मारपीट की घटना सामने आई है। घायल पक्ष ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। रास्ते से जुड़े विवाद में परिवार के ही लोगों के द्वारा पिटाई की गई है। रविवार को घायल बेटी को गोद में लेकर पिता कोतवाली आया था।