कन्नौज: भवानीपुर गांव में जमीन विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कन्नौज में जमीनी विवाद में लाठी डंडे चलने का वीडियो वायरल हुआ है। महिला की जमीन पर किया कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है। विरोध करने पर महिला के पति सहित बेटी बेटे को भी जमकर पीटने का दावा भी किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह मामला कोतवाली गुरसहायगंज के अनौगी चौकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव का है।