बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर तलवार, फरसा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
Bina, Sagar | Jul 23, 2025 जीआरपी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह एवं आरक्षक अविनाश प्रजापति प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर थे। तभी आरोपी सरदार इंद्रपाल पिता जय मल सिंह निवासी गुरु गोविंद सिंह वार्ड सागर जो श्रीगंगानगर एक्सप्रेस से बीना रेलवे स्टेशन पर उतरा था। जीआरपी जवानों ने मुखबिर की सूचना पर बैग को चेक किया। बैग में पुलिस को 25 तलवार 5 फरसा एवं आठ हैंड पंच मिले।