सरधना: लोईया गांव में दहेज की मांग पूरी ना होने पर सास व ननद ने बहू व बेटे के साथ की मारपीट, बेटे ने थाने में दी तहरीर
दौराला थाना क्षेत्र के लोईया गांव में विवाहिता के साथ उसकी सास तथा नंद ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर दी बीच बचाव में आए उसके पति के साथ भी दोनों ने मारपीट की जिस पर थाना पहुंचे पति-पत्नी ने मां और बहन के खिलाफ दहेज मांगने मारपीट करने एवं उत्पीड़न करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है