गोह: मायापुर गांव में आहर में स्नान के दौरान डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम छाया
Goh, Aurangabad | Jul 25, 2026 बन्देया थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में शनिवार की सुबह स्नान करने के दौरान आहर में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मायापुर निवासी रंजय यादव के 8 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के आहर में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद बच्चे को पानी से निकाला और