बहराइच: नानपारा बाईपास के पास कार सवार अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान, वह देवरिया जिले का निवासी था
जिले के रामगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा बाईपास के पास कार सवार अज्ञात व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया था। वहीं बुधवार को अज्ञात व्यक्ति की पहचान देवरिया जिले के रहने वाले के रूप में हुई। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।