जलालाबाद: पिटार मऊ गांव में दिन में प्रशासन ने हटवाया कब्जा, रात में फिर जम गए कब्जेदार
जलालाबाद-शाहजहांपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिटारमऊ में जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। प्रशासन द्वारा दिन में बेदखली की कार्रवाई कर कब्जा हटवाने के कुछ घंटों बाद ही विपक्षी पक्ष के दोबारा जमीन पर कब्जा जमाने का आरोप लगा है। पीड़ित वेदराम पुत्र रामभजन ने उपजिलाधिकारी जलालाबाद और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है