स्लीमनाबाद: 85 मीटर दूर इतिहास, स्लीमनाबाद में देश की सबसे लंबी वाटर टनल पूरी होने की कगार पर
कटनी के स्लीमनाबाद में देश की सबसे लंबी 11.95 किलोमीटर भूमिगत वाटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। बरगी व्यपवर्तन योजना के तहत बन रही इस टनल में अब सिर्फ 85 मीटर खुदाई बाकी है, जिसे जून के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।