मोहनलालगंज: गोसाईगंज में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को एक सिरफिरे कार चालक ने कुचलने का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को एक सिरफिरे कार चालक ने कुचलने का प्रयास किया, उस दौरान जब सिपाही बचने के लिए भागा तो चालक ने कार की स्पीड और बढ़ा दी। वह सिपाही को कार की बोनट पर टांग कर करीब एक किलोमीटर तक घुमाता रहा। इस मामले में एसएचओ महेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिसकर्मी योगेश की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 279, 336 और 356 के तहत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।