नावकोठी: रजाकपुर मिडिल स्कूल के छात्रा गर्मी के कारण हुआ बेहोश,अस्पताल में भर्ती
भारी गर्मी और उमस के कारण रजाकपुर मिडिल स्कूल के आधा दर्जन छात्रा क्लास रूम में ही बेहोश हो गये। प्रभारी हेडमास्टर अशोक शर्मा ने बताया की चादर सीट से बने कक्षा में बच्चे अध्यनरत थे इसी दौरान बिजली कट जाने से उमस और गर्मी से बच्चे बेहोश हो गए। आनन फानन उसे पीएचसी नावकोठी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया गया।