चाईबासा। कुईडा पंचायत अंतर्गत बुरूदुईया गांव में जंगली हाथी का आतंक लगातार जारी है। बीती रात करीब 9 बजे हाथी ने गांव में घुसकर कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे अनाज को बर्बाद कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।मंगलवार को मुखिया डॉ दिनेश बोईपाई ने पांच बजे जानकारी दी।