आंवला: आंवला न्यायालय परिसर से बाइक चोरी, मुकदमे की तारीख पर आए युवक की मोटरसाइकिल हुई गायब
आंवला तहसील स्थित न्यायालय परिसर से सोमवार को दोपहर साढे बारह बजे एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। भमोरा क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी मोरपाल अपने मुकदमे की तारीख पर न्यायालय आया था।मोरपाल ने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तहसील के उत्तर दिशा में चारदीवारी के पास खड़ा किया था। जब वह तारीख लेकर वापस लौटा, तो उसकी बाइक गायब मिली।