फतुहा: स्टेशन रोड पर रिटायर्ड उप सचिव के घर से चोरी, चोरों ने किया लाखों का माल पार
Fatwah, Patna | Nov 29, 2024 बुधवार रात्रि फतुहा स्टेशन रोड स्थित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के रिटायर्ड उप सचिव रामगति सिंह के घर ताला तोड़कर चोरो ने 125000 रुपया के गहने और 75 हजार रुपया नगदी चोरी कर लिया है। रामगति सिंह पूरे परिवार के साथ घर बंद कर एक उत्सव हॉल में अपनी बेटी के तिलक समारोह में अतिथियों के स्वागत में व्यस्त थे। फतुहा थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।