बहराइच: बेलसरा इलाके के युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले की दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसरा इलाके के रहने वाले रामजस की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।