सिंगरौली: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण, उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा पोलीटेक्निक कालेज पचौर बैढ़न में पहुचकर मतदान सामांग्री वितरण स्थल विधानसभा वार का निरीक्षण किया गया। विदित हो कि मतदान कार्य में लगे हुये पीठासीन अधिकारी एवं दल में सम्मलित अधिकारियो को मतदान सामंग्री का वितरण पोलीटेक्निक कालेत पचौर बैढ़न से तीनो विधानसभाओ का किया जाना है। जिसकी व्यवस्थाओ का जायजा लेने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा लिया गया। साथ ही विधानसभावार पार्किग की जाने वाली वाहनो के साथ साथ साफ सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।