जिला जज श्री संजय सिंह, जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग सैल की मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण करते हुए बाल अपचारियों को सम्प्रेक्षण गृह प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात जिला कारागार का निरीक्षण कर दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
#UPPolice
25 views | Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jun 30, 2026