आरोन: ढीमरयाई गांव में चोरी के पंप के बारे में पूछना महिला को पड़ा भारी, देवर ने डंडे से की मारपीट, मामला दर्ज
Aron, Guna | May 11, 2026 आरोन थाना के ढीमरयाई गांव में खेत पर बने मकान से चोरी टिल्लू पंप का देवर से पूछना फरियादी महिला सविता बाई यादव को भारी पड़ गया। 11 मई को दर्ज मामले में महिला ने पुलिस को बताया, बीती शाम देवर जगराम से पूछा तो आरोप है भड़क गया गालिया दी डंडे से मारपीट की घायल हो गई। रिश्तेदार विशन सिंह ने बचाया, पति रामवीर यादव के साथ रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला जांच में लिया।