गिरिडीह: गांडेय के दर्जन भर मुखियाओं ने टुंडी रोड के उत्सव उपवन में झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात की
गांडेय प्रखंड के दर्जन भर मुखियाओं ने सोमवार को 12 बजे झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन से टुंडी रोड के उत्सव उपवन मुलाकात की। इन्हें समर्थन देने की बात को लेकर आश्वत किया। मुखियाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देने को लेकर संकल्प लिया।।