गिरिडीह: अंबाडीह में एक ही परिवार के 3 लोगों पर हमला, मारपीट से घायल, सदर अस्पताल में इलाज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबाडीह निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया तीनों का इलाज सोमवार को 11 बजे सदर स्पताल में चल रहा था।घायल में शकीला बेगम, हलीमा बेगम ओर मोहम्मद अफसर शामिल है। मारपीट का आरोप एजाज अहमद उर्फ पेंटर पर लगा है। बताया गया कि घायल लोगों का बरवाडीह एरिया में 81 डिसमिल जमीन है।