गिरिडीह: धोखाधड़ी और चोरी के मामले में फरार वारंटी को गांडेय पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
धोखाधड़ी एवं चोरी मामले में फ़रार चल रहे एक वारंटी को गांडेय थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर दोपहर 12 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया। गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार वारंटी थाना क्षेत्र के दलवाडीह निवासी मो. मंसूर पिता मो. क्यूम के विरुद्ध धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज था।