सिंगरौली: NCL की तीव्र ब्लास्टिंग से मोरवा पुरानी बाजार में फिर गिरी मकान की छत, कुछ लोगों को आई चोटें
एनसीएल की परियोजनाओं में हो रही तीव्र ब्लास्टिंग से मोरवा के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। ताजा मामला मोरवा के पुराने बाजार स्थित कलाम टेलर्स का है जहां शनिवार दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान छत का हिस्सा टूटकर गिर गया। बताया जाता है कि इस दौरान वहां दुकान के मालिक मोहम्मद अतहर समेत वहां कार्य कर रहे पुष्पेंद्र नामदेव, सरबजीत शर्मा एवं ग्राहक विनोद गुप्ता