सिंगरौली: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को नवानगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्कल व कंडोई में नौकरी दिलवाने के नाम पर 8 लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए आरोपी ने ₹640000 की ठगी की थी। पीड़ितों की शिकायत पर नवानगर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने उन्हें डराना धमकाना चालू कर दिया।