नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड की अंतर देवी तीसरी बार निर्विरोध प्रमुख बनीं, कछियावां पंचायत की पंचायत समिति सदस्य हैं
नगरनौसा प्रखंड प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को हिलसा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में कछियावां पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अंतर देवी निर्विरोध प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुईं। पांच वर्ष के कार्यकाल में यह तीसरी बार प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ है।