हिसुआ: हिसुआ में आईजी विकास वैभव की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन
Hisua, Nawada | Jul 11, 2026 मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव की अध्यक्षता में शनिवार को नवादा के हिसुआ थाना परिसर में पुलिस–पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। आईजी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।