अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर उत्तराखंड में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा केंद्र और राज्य सरकार पर उठाए गए सवालों पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोरदार पलटवार किया है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर फैसला राष्ट्रहित में होता है और अग्निवीर योजना भी पूरी तरह देशहित से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का पहला बैच जल्द पूरा होने वाला है और उनके भविष्य को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील और सजग है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुनाव लड़कर देख चुकी है और जनता पहले ही उसे जवाब दे चुकी है, इसलिए कांग्रेस को इस मुद्दे पर बार-बार राजनीति करना बंद करना चाहिए।
पूरा बयान सुनने और देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#AgniveerScheme
#UttarakhandNews
#MahendraBhatt
#BJPvsCongress
#dehradunnews