कैलारस: कैलारस नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप, दिन में जलती स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरा
कैलारस। नगर पालिका परिषद की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। पहाड़गढ़ रोड पर दिन में स्ट्रीट लाइटें जलती मिलीं, जबकि रात में कई जगह अंधेरा रहता है। वहीं फूटी पाइपलाइन से पानी की बर्बादी भी जारी है। डिवाइडर पर लगाए गए कई बिजली पोल टेढ़े और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है