सिकंदरपुर: सिसोटार के ग्रामीणों ने विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी को सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण की मांग उठाई
ग्राम सभा सिसोटार के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सिकंदरपुर विधानसभा के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी से मुलाकात कर सिसोटार चट्टी से महावीर स्थान तक सड़क निर्माण शीघ्र कराए जाने की मांग की। इस संबंध में विधायक को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया।