इटावा: ऊसराहार क्षेत्र में कांवड़ यात्रा से लौट रहे 5 दर्शनार्थी सड़क हादसे में घायल, SSP ने भेजा फोर्स, जाना घायलों का हाल
Etawah, Etawah | Aug 17, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा से लौट रहे दर्शनार्थियों से भरा ऑटो कांवड़ यात्रा में जा रहे डीजे से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार पांच दर्शनार्थी घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद पत्रकार सौरभ सिंह ने तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने घायलों का उपचार शुरू किया,मामले का तत्काल संज्ञान लेकर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लिया घायलों का हाल।