तुरकौलिया: गोबिंदापुर बभनौलिया में शनिवार को 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोबिंदापुर बभनौलिया में शनिवार एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। पृजन व स्थानीय लोगो का कहना है कि मृतक शराब का सेवन किया था। पुलिस इसे इनकार कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकता है। परिजनों ने बताया रात को उल्टी व बेचैनी हुई।