दतिया नगर: कलेक्टर ने अनाथ बच्चों संग मनाया ‘बाल होली उत्सव’, रंग और उपहार से खिले चेहरे
होली के पावन पर्व पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने अपने निवास परिसर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अनाथ, असहाय और बेसहारा बच्चों के साथ ‘बाल होली उत्सव’ मनाया। इस दौरान रंगों, फूलों और उपहारों के बीच बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा माहौल उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ फूलों की होली