गया टाउन सीडी ब्लॉक: IG विकास वैभव ने जनता दरबार में आमजनों की एक-एक कर सुनी शिकायतें,संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए ए निर्देश
गयाजी मगध पुलिस कार्यालय में आज गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान आज बड़ी संख्या में आमजन अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए उपस्थित हुए। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी की समस्याओं को गभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 18 जून गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब आईजी विकास वैभव ने दी है।