घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में ग्राम सभा को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में शनिवार को ग्राम सभा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम पंचायत के मोबिलाइज उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम सभा में होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई एवं नवीन ग्राम सभा के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर छोटू धुर्वे ने बताया समीक्षा बैठक में प्रत्येक गांव में नवीन ग्राम सभा के गठन को लेकर चर्चा की गई।