उदवंत नगर: उदवंतनगर के तत्कालीन दरोगा को 15 साल पुराने रिश्वतखोरी मामले में मिली सजा, 10 हजार रुपये घूस लेते हुए हुए थे गिरफ्तार
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की विशेष अदालत ने रिश्वतखोरी के एक 15 साल पुराने मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। निगरानी के विशेष न्यायालय के न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह ने भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना के तत्कालीन अवर निरीक्षक रामाशंकर सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ हुआ था गिरफ्तार।