कोंडागांव: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने वाले आरोपी को केशकाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। केशकाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी ईश्वर जैन (38) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।