जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 जून 2026
ऑपरेशन साथ-साथ' से बसी 3 परिवारों की उजड़ी गृहस्थी, महिला थाना पुलिस ने कराया पति-पत्नी में समझौता
महिला थानाध्यक्ष डा0 शालिनी सिंह की पहल से मिटी दूरियां, तीनों जोड़े राजी-खुशी लौटे घर
"आपरेशन साथ-साथ: टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल" के तहत महिला थाना बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महीनों से अलग रह रहे तीन पति-पत्नी जोड़ों के बीच चले आ रहे मनमुटाव को दूर कर पुलिस ने उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया। महिला थाने में सुलह-समझौते के बाद तीनों परिवारों को राजी-खुशी विदा किया गया।
ऐसे जुड़े बिछड़े परिवार पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में 12 जून 2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह के नेतृत्व में यह पहल की गई। थाने पहुंचे तीनों मामलों में पति-पत्नी के बीच विभिन्न कारणों से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था। रिश्ते इतने खराब हो चुके थे कि दोनों पक्ष महीनों से अलग रह रहे थे और साथ नहीं रहना चाहते थे।
थानाध्यक्ष व महिला पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग लाई रंग
प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह, म0हे0का0 शांति यादव व का0 एकता सिंह ने दोनों पक्षों को अलग-अलग और एक साथ बैठाकर काउंसलिंग की। घंटों समझाने-बुझाने और अथक प्रयास के बाद तीनों जोड़ों के बीच की गलतफहमियां दूर हुईं। आखिरकार पति-पत्नी एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना में विधिवत सुलह-समझौता कराया गया।
इन परिवारों की बसी गृहस्थी
1. काजल उर्फ आराधना पत्नी पवन कुमार, निवासी खैराठी, थाना मुंडेरवा, बस्ती 2. सातले आलम पत्नी रहमतूल्लाह हसन, निवासी मंगल बाजार, थाना पुरानी बस्ती, बस्ती
3. प्रियंका पांडेय पत्नी रंजीत, निवासी बल्डीहा दल, थाना सिरौली, देवरिया
सुलह के बाद तीनों जोड़ों के चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने महिला थाना पुलिस की इस पहल के लिए आभार जताया। पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना टीम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि टूटते परिवारों को जोड़ना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jun 12, 2026