🚨 तत्परता और त्वरित कार्रवाई: आग पर पाया गया पूरी तरह काबू! 🚨
फायर स्टेशन भगवानपुर को चुड़ियाला मोहनपुर स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही भगवानपुर फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई थी। अग्निशमन टीम ने सूझबूझ और MFE से वाटर पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।
फायर सर्विस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है! 🚒💨
#UttarakhandFireService #FireSafety #AlwaysOnDuty #Bhagwanpur #RescueMission