केशकाल: ग्राम बनियागांव के ग्रामीण राशन शॉटेज से नाराज, धनोरा तहसील में ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त राशन का आबंटन करवाने की मांग की
केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनियागांव के ग्रामीण 3 महीने से PDS चावल ने कमी को लेकर परेसान हैं।अधिकारियों को अवगत करने के बाद भी समस्या दूर नही होने से शुक्रवार को करीब 12 बजे धनोरा तहसील पहुंचे और ग्रामीणों ने नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर आज शाम तक PDS दुकान में अतिरिक्त राशन का आबंटन करवाने की मांग की है नही उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।