केशकाल: कानागांव के किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया आवेदन
केशकाल ब्लाक के अंतिम छोर पर रचे बसे ग्राम कानागांव के किसानो ने गांव में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर मंगलवार को1 बजे जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत करवाकर मांग की गई।किसानो ने बताया कि पिछले वर्ष अस्थाई खरीदी केंद्र खोला गया था लेकिन इस वर्ष नही खोला गया है।जिसके चलते इस वर्ष किसानों को 30 KM से अधिक दूर ईरागांव धान बेचने जाना पड़ेगा।