केशकाल: पटवारी पर रिश्वत लेकर वन अधिकार पट्टा बनाने का आरोप, ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने दी जांच के आदेश
केशकाल तहसील अंतर्गत ग्राम बांडापारा के बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को 1 बजे बजे केशकाल तहसील कार्यालय पहुंचकर हल्का नं.15 के पटवारी मंजुल घोड़ेश्वर के खिलाफ तहसीलदार से शिकायत की है।ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी के द्वारा ग्रामीणों से घूस लेकर व अपनी मनमर्जी से 5-10 वन अधिकार पट्टा भी बनवाया गया है।तहदीलदार ने ग्रामीण की शिकायत पर जांच के निर्देश दिये है।