केशकाल: ग्राम बांडापारा के ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा निरस्त करने के लिए RI को दिया आवेदन
केशकाल क्षेत्र के ग्राम बांडापारा के ग्रामीणों द्वारा पटवारी मंजुल घोड़ेश्वर पर पैसे लेकर पट्टा बनाने का आरोप लगाया गया था,जिसके जांच हेतु शुक्रवार को 12 बजे RI गांव पहुंचे।जांच पंचनामा के बाद ग्रामीणों ने कुंवर सिंह पिता लक्ष्मीनाथ के वनाधिकारी पट्टा निरस्त करने RI को आवेदन दिया गया।एक सप्ताह के अंदर पट्टा निरस्त नही किया गया तो कलेक्टर से शिकायत करेंगे।