केशकाल: NH-30 केशकाल पर वाहन चालकों की बेतरतीब ड्राइविंग से बन रहा जाम, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, घाट पर बार-बार लग रहा जाम
घाटी की खराब सड़क और वाहन चालकों की बेतरतीब ड्राइविंग के कारण एक बार फिर घाटी में जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया है।मंगलवार शाम 5 बजे से बुधवार दोपहर 2 बजे तक घाटी में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई थी।शाम 4 बजे भी जाम लग गया था।आलम ये है कि राहगीरों और यात्रियों को घण्टों तक जाम में फंसकर प्रताड़ित होना पड़ रहा है।पुलिस द्वारा इन पर कोई कार्यवाही नही कर रहे है