केशकाल: केशकाल घाट में रुक-रुक कर लग रहा जाम, यात्री परेशान, पुलिस जाम खुलवाने में जुटी
केशकाल मे मंगलवार को दोपहर के बाद से रुक रुक कर जाम लगाना शुरू हो गया,जाम लगने से घाट में गुजरने वालो को परेसानी हो रही है। घाट जाम की सूचना पर केशकाल पुलिस घाट में पहुचकर का जाम खुलवाने का काम कर रही है। लेकिन घाट में जाम नही रुक रहा है। घाट में थोड़ी थोड़ी देर में जाम की स्तिथि बन रही है।रात 8 बजे भी घाट में जाम लगा रहा है।धीरे धीरे वाहनो को भेजा जा रहा है।