केशकाल: केशकाल में ATM तोड़ने में नाकाम चोरों ने मोबाइल दुकान में लगाई सेंध, ₹6 लाख के मोबाइल लेकर हुए फरार
शुक्रवार की रात केशकाल नगर के बस स्टैंड में स्थित गांधी मोबाइल शॉप में 2 नकाबपोश चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़ कर 5-6 लाख रुपए की कीमत के लगभग 30 मोबाइल चोरी किए हैं।चोरों ने बस स्टैंड के कोने में लगे ATM मशीन को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया।लेकिन असफल होने के बाद चोरों ने ठीक सामने स्थित गांधी मोबाइल दुकान की शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की।